अपना काम पे लगे रहो,
ईमानदारी के साथ,
भक्ति के साथ,
किसी का बुरा मत करो।
आज तुम्हें लोग जूते मारेंगे,
कल भी मारेंगे,
परसों भी मार सकते हैं;
लेकिन सालों बाद
तुम्हें फूल मिलेंगे।
जो चालाकी से काम करता है,
उसे पहले दिन फूल मिल जाता है;
लेकिन बाद में सिर्फ डंडा मिलता है।
तो सोच समझकर काम करो।

