आज लिखने का मन नहीं कर रहा है,
लेकिन लिखना पड़ेगा।
कभी कभी काम करने का मन नहीं करता है,
लेकिन काम करना पड़ता है,
नहीं तो खाना नहीं मिलेगा।
लिखना मेरी रोजी रोटी नहीं है-
ऐसा नहीं कि नहीं लिखूंगा तो खाना नहीं मिलेगा।
लिखना मेरी ज़िंदगी है-
अगर एक दिन नहीं लिखूंगा तो मैं मर जायूँगा-
मौत नहीं, बल्कि बेहोशी।

