यूँ मोहब्बत मे जान सिमटती रही,
जिस्म जीता रहा और रूह तडपती रही!!
यूँ जिंदगी बसर होती रही,
मै चलता रहा और मंजिल दूर होती गयी!!
यूँ चंद ख्वाब संजोए गये,
मै फूल सहेजता रहा और काँटो की सौगात मिलती रही!!
यूँ इक मंजर इनायत रहा,
मै लिखता रहा और कलम टुटकर गिरती रही!!
यूँ दृश्य अटपटा रहा,
लब मुस्कुराते रहे और अाँखे अश्रू बहाती रही!!