प्रेम की नगरी मे बेमोल बिक गया जाया,
हारकर सबकुछ मेरे हाथ एकांत आया!
हर महफिल अपनी टूटन का सहारा पाकर ,
ये राग मोहब्बत का दर-दर गाया !!
गजलो गीतो को सुन हर लब पर वाह आया,
सजाकर बज्म ये रूह से अश्रु छलक आया !
बरस बरस बरसते इन मेघो का मै जाया,
ये राग मोहब्बत का दर-दर गाया!!
अपना होकर भी तुमको खुद से दूर पाया,
इस बीहड वन मे ये घनी तंहाई मेरा साया!
चंद मुखौटों से ये राज दिल मे गहरा दफनाया,
ये राग मोहब्बत का दर-दर गाया!!