थोडा तो सुकून है तंहा सफर करने से
कही बेहतर है ये उम्मीदो मे जलने से!!
अंधेरा तो छटता नही राह-ए-हयात का
क्या होता है सूरज के रोज निकलने से!!
मेरी जिद मेरी आरजू फकत वही शख्स है
मुझे गुरेज है किसी फरिश्ते के मिलने से!!
नफरत करना तुमसे मेरे लिए मुमकिन नही
डर लगता है मुझे खुद की नजर मे गिरने से!!
करार दिल को आना है महज दो ख्वाहिशों से
या तो तेरे मिलने से या सांसो के ढलने से!!