सज्जन होे मगर शराफत मत दिखाया करो, चाबी चौकीदार को देकर सोने ना जाया करो!!   दौलतमंद हो तो इसको छुपाया भी करो, यूं ईमानदारो को बेईमान ना बनाया करो!!   नसीहतें बाँटते फिरते हो गली मोहल्ले, कभी खुद भी तो कुछ अपनाया करो!!   क्या घुमते रहते हो हमेशा होटलों मे, कभी अपने घर का भी खाना खाया करो!!   हमेशा दूसरों की कमीज पर दाग ढूंढते रहते हो, कभी अपने कुर्ते पर भी नजर गडाया करो!!