रक्स मे इश्क को करार खता दीजिए ये मेरा जुल्म है, मुझे सजा दीजिए!! थोडी दुआ दीजिए, कुछ दवा कीजिए मुहब्बत के मेरे सफर को हवा दीजिए!! रब की रूह होती है मोहब्बत इसमे सिर्फ और सिर्फ वफा दीजिए!! चराग मुमकिन नही तो शमां दीजिए नहीं तो ऐसा कीजिए मकां जला दीजिए!! 'नेमत' अब क्या उनसे गिला कीजिए राज इश्क का दिल मे गहरा दबा दीजिए!!