जिंदगी से मेरा नाता टूटता रहा, इस अंजुमन मे साथ तेरा छूटता रहा। मरकर मै हर पल जीता रहा, गनीमत रही कि मै बस तेरा रहा। सफर फिराक का जारी रहा, गिरना संभलना बिखरना चलता रहा। जाते रहे इस हुजरे से सब, वो अक्स ही मेरा हमसफर रहा। चाँद तक पहुंच गये लोग, मै तसव्वुर मे तुझको पाकर खुश रहा।