आज एक और कहावत बेकार हो गयी,
कोशिश करने वालों की फिर हार हो गयी!!
चमकाया था आसमां जिस सूरज ने,
शाम आते-आते उसी से अदावत हो गयी!!
निकले थे घर से पूरा समंदर नापने,
सफर की शुरुआत हुई और बरसात हो गयी!!
बचपना छूटने का असर ऎसा रहा,
नींद सिकुड गयी और रात की चादर बडी हो गयी!!