तुझसे मेरी मोहब्बत कोई खता तो नहीं..
हालांकि मेरे इश्क़ की सजा भी मुझसे जुदा तो नही.....
जिसका होना चाहा, वो कभी मिला तो नही..
हाँ उसको मेरे ना होने का कोई गिला भी तो नही....
ढूंढा जिसको सारे जहाँ, वो कहीं दिखा तो नही..
हालांकि इस दिल के सिवा उसका कोई पता भी तो नहीं..
मेरी इल्तिजाओ का उस पर कोई असर नहीं...
हाँ मेरी बेतरतीबी का समर थमा भी तो नही...
रोग मेरा प्रेम का अभी तलक छूटा तो नही..
हालांकि उसका मेरी मोहब्बत पर से शक टूटा भी तो नही...
सलाह है इंसानी, जिंदगी मे हो इक रवानी..
हालांकि जो ठहर ना जाये तुम पर वो इक नजर दीवानी भी तो नही..