यादकर तुझको हर रोज तुझमे खो जाता हूँ ! हर इक बार फिर से मै तेरा कायल हो जाता हूँ !!   जीया हुआ हर इक पल तेरे संग यादकर  जाता हूँ! और इक बार फिर तुझे लबो तक खींच लाता हूँ !!   वो मासूमियत ख्यालो मे सोचकर मुस्कुरा जाता हूँ ! हमदर्द लाख पूछते है मगर कुछ ना बतलाता हूँ !!   सुखद कहानी जब तिरे हिज्र तक आ जाती है ! कसम से यार दिमाग से दिल तक हिल जाता हूँ !!   ज्यादा मत जानो बस सुन लो दिल फिर से रो जाता है ! ख्यालो से निकलकर  फिर से इक झूठी हंसी ले आता हूँ !!   इक बार फिर से तेरा कायल हो जाता हूँ!!