रोया है तन-मन प्यार कर तुम्हें
हार गये जिंदगी से हारकर तुम्हें
जब जामो से जाम टकरा रहे हैं
लोग गीत खुशी के गा रहे हैं
तुम स्वपन पिया के सजा रही हो
गुजरते वक्त के साथ किसी की होती जा रही हो!!
तब अपनी कुछ पन्नों की दौलत
आग के हवाले कर, रोये बिसार कर तुम्हें!!
हार गये जिंदगी से हारकर तुम्हें!!
जब तेरे नैनो मे प्रियतम ने खुद का रूप निहारा होगा
नाजुक पलकों को अपने प्रेम से संवारा होगा
तेरा रूप उसको जग मे सबसे प्यारा होगा
तूने उसका अक्स अपनी रूह मे उतारा होगा!!
उस पल तुमको दिल मे गहरा उतारकर,
जी लेगे खुद को मारकर आबाद कर तुम्हें!!
हार गये जिंदगी से हारकर तुम्हें
रोया है तन-मन प्यार कर तुम्हें!!