तंग गली से गुजरे जिंदगी गुरेज नही
उठूंगा फिर गिरने से मुझे परहेज नही!!
महज चाहने से मिल जाये मुमकिन नही
मोहब्बत है साहब फूल की सेज नही!!
मकां दुकां जलते देख खामोश रहने वाले
उतरता क्यूं नही ये कुर्सी है तेरा दहेज नही!!
अंधे लोगो की जमात बैठी है मुल्क मे
इन्हें अपने घर जलाने से भी परहेज नही!!