और एक कलंक इंसानियत के नाम आया, ये हादसा पक्ष-विपक्ष के खेल के काम आया!! जूं यूँ रेंगी कान पर कार्रवाई के नाम पर, लखनऊ के सरदारो का सांत्वनापूर्ण पैगाम आया!! हल सबसे सरल समस्या का विपक्ष ने सुझाया, बस इस्तीफा दे दो मंत्री जी ये उनका बयान आया!! देखो दुनिया वालो ऐसा कलयुग चारो ओर छाया, कथित मंदिरो मे भी शैतानो का निवास आया!! रामलला का घर-घर करते कहते साधु नजर आया मगर, घुटकर दम तोड़ते भविष्य का ना किसी को ख्याल आया!!