बिना उससे मिले एक लंबा अरसा गुजर जाता है
इससे मुहब्बत का लिबास मन से नही उतर जाता है।
जाने कौन-सा अमृत वो अपने लबो पर रखता है
वो मुस्कुरा देता है और मेरा हर घाव भर जाता है।
लंबे रास्तों पर अकेलेे चलकर भी थकता नही है
ये मुहब्बत का रिश्ता है मरते वक्त भी अजर जाता है।
जब कभी भूले भटके भी वो मिरे घर आ जाता है
मिरे घर का जर्रा-जर्रा खुशियों से भर जाता है।