गम के समंदर मे भी कश्ती खेया करता हूं वजह तुम होती हो जो मै मुस्कुराया करता हूं!! चाँद सी चमकती हो तुम मेरे आसमां मे मै राते चाँद देखकर गुजारा करता हूं!! इठलाते जमाने की मसरूफियत से दूर तुझे अपनी एलबम मे सजाया करता हूं!! अजीजो से यूं तेरा परिचय कराया करता हूं दुनिया से तुझे जिंदगी बताया करता हूं!!