जिंदगी की सुंदरता देखिए 
आप उन्हें याद करते है 
बात करते हैं 
कुछ समय बाद 
केवल 
लिखते हैं 
धीरे-धीरे 
ना बात करते हैं 
ना लिख पाते हैं 
लिखते हैं तो 
जवाब नहीं आता 
समय गुजरने पर 
अब वो याद करते हैं 
आप उन्हें याद करते हैं 
पर चाह कर भी 
अब चक्र वैसा नहीं चलेगा ।