हर उम्र में तुमको
बहुत खूबसूरत चेहरे नजर आएंगे, 
चेहरे वो,
एक समय के बाद
धुंध में समा जाएंगे,
इल्म है,
आंखों से झिल्ली हटेगी, और
धुंधला नजर आएगा
वे चेहरे,
अब फिर ना नजर आएंगे
अंधकार स्थिर था, 
वही रह जाएगा ।