पद देखकर
भीगी बिल्ली
और कद देखकर
शेर!
यही तो भाइयों
अपने देश का
हैं टेरम-टेर|
चाहो जांचना
यदि पद वालों
करके छोटा
जाओ कद अपना|
भाव न देगा वह
जो झुकाता था
तुम्हारें क़दमों में
सर अपना|
बात करने में
जो मिमियाता था
वह अचानक
लगेगा दहाड़ने!
पहचान होते ही
फिर लगेगा मिमियाने!
छोटे को बड़ा
और!
बड़े को उससे बड़ा
अक्सर हैं दबाते!
छोटे बैठे खाए ख़ार
उठा लेते हथियार
मौका मिलते ही
वह भी रौब झाड़ जाते!
कमजोर हैं जो
अक्सर सताया जाता
पद की गरिमा को
वही तो एक हैं
जो निभाता जाता!
एक्जाम कराने वालों
पद की गरिमा में
एक और
चार-चाँद लगवाओ
शिष्टता का एक्जाम भी
पास इनसे करवाओ|
शिष्ट इन्सान
कुर्सी की गरिमा बढ़ाए
अशिष्टता के आचार पर
कुर्सी इनकी छीन ली जाए |