नाम मेरा भी है इस जग में यारों पर ग़ुमनाम हूँ में,
किसी की तलाश नही,
खुद की अक़्स की खोज में हूँ,
नाम मेरा भी है इस जग में यारों पर ग़ुमनाम हूँ में।
किसी से कुछ मिला नही,
पर किसी से कुछ गिला भी नही,
जो पाया , खोया, ख़ुद का ही नसीब और क़सूर समझता हूँ,
जो समझ सके मुझे ऐसा अभी तक कोई मिला नही,
नाम मेरा भी है इस जग में यारों पर ग़ुमनाम हूँ में,
जब जब घर बसाने को सोचा
कुदरत ने हमेशा क़हर बन ज़िंदगी को नोचा
जिसे चाहा वही दूर हो गया
ज़िंदगी वीरान सी हो गयी
जिस जिस पे विश्वास किया सबने धोखा दिया
अब कितनी सुनाऊँ अपनी कहानी,
बस ये समझ लो ....
नाम मेरा भी है इस जग में यारों पर ग़ुमनाम हूँ में ।
स्वरचित ~सौरव कुमार झा
