ज़िन्दगी ग़म को थका क्यों नहीं देती

तेरी याद भला मुझे दग़ा क्यों नहीं देती



दिए की रोशनी में हया चुभती है ग़र तुम्हें

इस बदन के वास्ते दिए बुझा क्यों नहीं देती


उभर आती है माथे पर शिक़न हालत की 

दूर जा रही हो मुझे बता क्यों

नहीं देती



गर्द-ए-ख़ुशबू ने की है जाँ तलब

मुझे मर जाने की दुआ क्यों नहीं देती


मुहब्बत के सारे क़ायदे तुमने ही सिखाए थे

गले के सारे निशाँ छिपा क्यों नहीं लेती



सुना है कोई और देख रहा है तुम्हें नज़र भर

मेरी लिक्खी बदन-ए-ग़ज़ल उसे दिखा क्यों नहीं देती



मैने तुम पर बड़े ज़ुल्म किए हैं

ये इल्ज़ाम भी सर मेरे लगा क्यों नहीं देती



मुझे मारना चाहती हो भला

मेरे हर ख़त को जला क्यों नहीं देती



क्या हो गए हैं उजाले भी ख़िलाफ मेरे

ये धूप मुझे अन्दर आने क्यों नहीं देती



हो न पाई इक ख्वाईश पूरी

ज़िन्दगी तू अपनी सज़ा सुना क्यों नहीं देती 




- सौरब ' अबीर '