*    रब     *

कोई कहता है तू सिर्फ मेरे मज़हब
मेरी कुरानों में है,
कोई कहता है तू सिर्फ मेरी गीता
मेरे पुराणों में है,

मगर तू कहता है सब मेरे हैं, मैं सबका हूं
किसी एक के दिल का मेहमान नही हूं मैं,
मेरा ही लिखा सफ़ा गुरबानी और कुरानाें में है
मेरा ही नूर बाइबिल और पुराणों में है,..


कोई कहता है 
तू सिर्फ मंदिर-ओ-मस्जिद में रहता है
कहीं ज़म-ज़म तो कहीं गंगा में बहता हैं,

मगर तू कहता है,ज़र्रे ज़र्रे में रहता हूं मैं 
इत्र बनकर सारी हवा,पानियों में बहता हूं मैं,
फलक से ज़मी तक मैं ही मैं हूं,
अक्ष कहां मेरा सिर्फ मंदिरों मीनारों में है..

तुझे पत्थर कहने वाला ! ऐ खुदा ! 
शायद तुझे छूकर महसूस न कर पाया होगा
मगर कहता ये है कि तू बेजान पत्थर
और ज़िंदादिली इंसानों में है..

                           ©         - सौरभ "जोगी"