किसी ज्योतिष ने बताया मुझे,
कि इस मंत्र का जाप करो,
और समझ लो
तुम्हारी तरक़्क़ी हो गई।

मैंने तो कुछ नहीं किया,
पर माँ की पूजा
ज़रा लंबी हो गई।

अगर दो ही फल हों घर में,
और मुझे पसंद हो सेब उनमें,
जाने कैसे उसी दिन से
उन्हें पसंद नारंगी हो गई,
सेब से उन्हें एलर्जी हो गई।

सौरभ तिवारी
(श्रीनू शांडिल्य)