कितना लिखूं कि मन खाली हो
और पन्ने भर जाएं..
हर जगह से निकाल भी लूं खुदको ,
पर सवाल ये है कि अब किधर जाएं ?
चलते चलते थक तो चुके हैं कबके
रुक रुक कर भी ऊब ही चुके हैं।
हर बार बात वहीं जाकर क्यों अटक रही है,
चलते रहे या अब ठहर जाएं ?
.......
सौरभ तिवारी
