गर वो न होती किसी और की ,
तुम्हे अपना कहती !
कभी गौर की ?
सपनों से जागो,
आंखें तो खोलो,
ये मासूमियत है क्षणिक,
भोर की ।
वो चुपके से उसका हो भी चुका है,
उसकी आंखों में कबका खो भी चुका है,
भनक भी नहीं है !
तुम्हे शोर की ?
बैठे रहे तुम सपनों में खोए
हकीकत तुम्हे दिखाई न दी ,
कहा जब उसने तब भी न माने ,
ये आशिकी है बाबू किस दौर की ??
सौरभ तिवारी
