कोशिश करने की भी बहुत कोशिश की ,
कशिश फिर भी अधूरी रही ।
अपनी कश्ती अब सौंप दी उसीको,
जो उसकी मर्जी वही सही ।
तमाम उम्र गोते खाते रहे,
इधर से उधर डगमगाते रहे,
पकड़ अपने हाथों की छोड़ी है जब जब,
हवाओं में तब लहलहाते रहे ।
वही अब बचा है ,
उसीने रचा है ,
फिर भी हम भाव खाते रहे ,
आशा उससे जब जब करी है,
खुशियों की नाव तब तब भरी है ,
हम फालतू में खुद को आजमाते रहे
बेवजह भाव खाते रहे ।
-सौरभ तिवारी
