समझते संभलते, संभलते समझते एक अरसा बीत गया,

बहुतों की सुनी, बहुतों ने सुनी, सुनकर किया, करके सुना,
यहाँ जागते, वहाँ भागते, कुछ छोड़ी कुछ पकड़ी, नई आदतें ।

मिलते बिछड़ते, बिछड़ते मिलते कोई मीत हुआ, कोई मीत गया।

कितने शहर बदले, कितने ठहर बदले, ये वक्त है कि हर पहर बदले , सोचा कि रुक कर समझुं जरा, ठहरा तो पाया सन्नाटा ।

समझते संभलते, संभलते समझते एक अरसा बीत गया,

सन्नाटों के शोर सुनाकर मेरा वक्त हर बार मुझसे जीत गया।

सौरभ तिवारी