समझते संभलते, संभलते समझते एक अरसा बीत गया।
कैसी थी जिंदगी, थी कैसी करनी, किधर जा रहे थे, था कहां जाना?
यहाँ झाँक कर, वहाँ मुड़ गया, चल चल रुका, रुक रुक चला।
उलझते निकलते, निकलते उलझते। एक अरसा बीत गया।
क्या हाथ आया, क्या रह गया, क्या रोक पाया, क्या बह गया,?क्या था सही, क्या गलत हुआ, कौन हमसे छूटा, कौन छोड़ चला?
फिसलते संभलते, संभलते फिसलते, एक अरसा बीत गया
