मैं सारी दुनिया को मना करके

आज उसे दिल की सुनाने बैठ गया

वो सोया था, ये देखकर

बेखबर के सिरहाने बैठ गया

मैं सारी रात जाग कर

उस सोते को बताता रहा

वो सुबह उठा, और

रात के सपने सुनाने बैठ गया।