टूटे हुए ख़्वाब की,
सिसकियाँ सुनेगा कौन?
भूलजा या याद रख,
हिचकियाँ सुनेगा कौन ?
कहते हैं जो तू था गलत,
कहने दे उनका फ़र्ज़ है,
हर तोहमतें तू याद रख,
मत भूलना ये कर्ज़ है ।
बोलेगा तेरा वक़्त जब,
देखेंगे क्या कहेगा कौन ?
भूलजा या याद रख,
हिचकियाँ सुनेगा कौन ?
© Saurabh M Pandey

