समाजवाद आज लाल क्यों? पच्चीस बरस का समाजवाद, रंग लाल क्यों हर कोई पूछता है.. लोहिया का तो ये हो नहीं सकता, इसमें दलाल क्यों, ज़माना पूछता है आम आदमी आज सरकार ढूंढता है, यहाँ वहां जाकर पता पूछता है, जवाब में गुटों के पते मिलते है, उसका दर्द कोई कहाँ पूछता है, हैरान हूँ कि नारों में खनक बहुत है, कौन कहता है कोई बेरोज़गार है फौ फटने से पहले तरोताज़ा थे लेकिन, तू किस का चमचा ये हर कोई पूछता है ये सियासतदानो के पास तेरी समस्या का इलाज है बहुत खूब, नाकामी तेरी है जो तू अब भी सवाल का जवाब पूछता है... जनता आज इसकी और उसकी हो गयी, मेरा कौन रहा ये खुदा पूछता है लोहिया की आँख में आंसू तो ज़रूर होंगे, मगर वो अब किस काम का उसे कौन पूछता है सत्ता के दलालो की तूती बोलती है, नहीं पता तो एक नज़र उधर डाल जहां हर कोई मशगूल साजिश में, तेरा पता क्यों तू मुझ से पूछता है इतना डरा हुआ सहमा सा वो हड्डियों का ढांचा, जाए कहाँ कुछ न सूझता है. बैल पर आने वाला समाजवाद साइकल पर आया, अब सड़क पर आया क्यों ये वो पूछता है.. जवाब देने वाले अभी सवालो में उलझे है, चुनावो का मौसम है क्यों वजह पूछता है.. लेकिन किसी को मिल जाए तो बता देना, समाजवाद का पता आज लोहिया पूछता है.