दरिया है किसे पता कितनो को बहाया होगा
हमें तो बस उसका बल खाना अच्छा लगता है ,
वो आये तो हम साथ शहर दिखाने चल दिए ,
हमें तो बस उनके पास जाना अच्छा लगता है ..
उनकी फितरत न है खरीदारी की ,
उन्हें बस बाजार लगाना अच्छा लगता है ,
उनके हवाले ज़िगर न कर, बेच देंगे..
सुना है इश्क़ के अंधे को ठोकर खाना अच्छा लगता है
लोग कहते थे मुहब्बत न हो जाए ज़रा संभल कर पार करो ,
हम तो आवारा है बस डूब जाना अच्छा लगता है ....
आज सरपरस्ती के बाजार में मुकाबला है बहुत
हर किसी का खुद को सबसे जुदा बताना अच्छा लगता है
किस -किस को खुदा कहे , दरिया में पत्थर बहुत है ,
आलम ये की खुद को खुदा बताना अच्छा लगता है ..
वो भी दिन थे जब आती थी तेरी हर बात पर हँसी
अब बस चुप छाप दिन का गुज़र जाना अच्छा लगता है
रात कसमो में तमाम होती, दिन वादों में बर्बाद होता,
मगर अब तेरा हर बात से मुकर जाना अच्छा लगता है...
तेरा तिलिस्म किस काम का , वो आते थे आज नहीं आये ..
वक़्त भी बदल गया , अब उनका आना नही जाना अच्छा लगता है !!!