कहने को तो वह सबसे बड़ा रईस है 

मुल्क कई लूट लिए तेल की भूख में। 


सहमे हैं और भी तख़्त-नशीन यहाँ 

बचा है बारूद अभी उसकी बंदूक में। 


आओ, बहाओ आँसू और फिर मर जाओ 

कमी न कोई रहे साहब के रसूख में। 


सर्द इस मौसम में ख़ून भी जम गया 

आएगी गर्मी ज़रूर कल के मयूख में। 


हर कोई है तलबगार ताक़त के शोर का 

अब वो मज़ा नहीं कोयल की कूक में।