इतना तो हो लिहाज़ भी मेरी ज़ुबान का मैं था अज़ीम शख्स तेरी दास्तान का   मिट्टी के ही सही मगर ढाँचे वो घर तो थे क्या कीजियेगा आप इस पक्के मकान का   दौलत तो कमा ली मगर नज़रों में गिर गए सौदा बड़ा महंगा पड़ा अबके ईमान का   इस दौर-ए-सियासत में जो अब लूट मची है सच खून जैम गया है क्या हर नौजवान का   फिर सेठ ने दो चार ज़मीं और हड़प ली फ़िर खेत जल गया है इक बूढ़े किसान का   तहज़ीब से बोलो, ये ज़रूरी भी है सदफ़ हर शख्स आइना है अपने खानदान का saurabh sharma 'सदफ़'