इस समाज में 
पुरुषों को ही सामर्थ्य का मापदंड बनाया गया है,
एक कामयाब स्त्री की तुलना
पुरुषों से की जाती है,
स्त्रियां खुद को साबित करने के लिए 
सहर्ष स्वीकार करती हैं 
पुरुषों से बराबरी की चुनौती,
जबकि सत्य तो ये है कि 
स्त्रियां पुरुषों से बेहतर कार्य कर सकती हैं.... 
और करती भी हैं।

आख़िर ये समाज 
स्त्री की श्रेष्ठता को क्यों स्वीकार नहीं कर पाता?

और, पुरुषों का दुर्भाग्य यह है कि
स्वयं को श्रेष्ठ दिखाने की
जद्दोजहद में, वो खो देते हैं
खुश होने के अवसर
रोने का अधिकार
गम साझा करने वाले कंधे 
और भी बहुत कुछ....
पुरुषों के हिस्से आता है
काम काम और सिर्फ़ काम।

__सौरभ ✍️✍️