मन की उमंगें, ज्यों अतृप्त सिंधु,

तरंगों को अपने में बाँधा हुआ,

मेरे असीमित प्यार के समतुल्य,

सुदूर क्षितिज तक पसरा हुआ।


हृदय का बवंडर करे कोलाहल,

अंक में पसीज ढलना चाहे,

श्वास में उमड़े ज्वार-भाट,

आलिंगन में सहज भरना चाहे।


अंगुल-कोण हनु-सिरा पे लक्षित,

कपोल-स्पर्श को हस्त व्याकुल,

अधरों का कम्पन ना आस धरे ,

अधर-संगम को स्वतः आकुल।


सहम के धीरज धर बैठूँ ,

अधीर लालसा पढ़ ये कहीं,

प्रेम प्रत्यक्ष की ढिठाई पर,

रूठ चली जाओ ना कहीं।