अभी जो मुझ पर हँसती हो,
और सखियों से भी कहती हो।
तुम्हारे प्रेम में बिकल सा हूँ,
और जग से भी एकल सा हूँ।
वह दिन भी तो ध्यान धरो,
स्मृति थोड़ी धवल करो।
मैं तुमसे मिलने आता था,
आशाएं कितनी लाता था।
हाँ! तुम भी तो लजाती थी,
थोड़ा सा सकुचाती थी।
लेकिन अब हुआ यह क्या?
दूर हो क्यों? नहीं मुझे पता।
कितनी भी मुझसे परे रहो,
पर मन की मेरी बात सुनो।
तुम प्यार मेरा जब देखोगी,
पत्थर से मोम बन जाओगी।

