मेरे आशा भरे मन की अभिलाषा,
गीत गुनगुनाऊँ कुछ ऐसा,
कि विश्वाश दिला सकूँ,
तुम्हें अपने प्रेम का।
प्रेम का, आसक्ति का,
तुम्हें देखा था जब पहली बार|
अंकुरित हुआ था तब,
मेरे अंतर्मन में।
यूँ लगा नृत्य कर रही हो तुम,
मेरे हृदय के प्रांगण में।
अंतर के किसी कोने से फूट कर,
उठी थी संवेदनाओं की तेज फुहार,
और उसमें भींग गया था,
मेरा पूरा व्यक्तित्व।
मैं पुकार उठा था तुम्हें,
अपने आकाँक्षाओं के आकाश में।
उड़ता अंतरिक्ष में,
मृगतृष्णा सी चाह लिए।
तुम्हारी खिलखिलाती मधु स्वर का,
स्रोत ढ़ुँढ़ते-ढ़ुँढ़ते,
ना टकरा जाऊँ किसी पींड से,
और बुझ जाये मेरे,
भावनाओं का यह ज्वार।
आओ प्रिय!
मेरे सीने से लग जाओ,
मेरे हृत्तल में समा जाओ।
कि विश्वास हो मुझे भी,
मेरे उस असीम प्रेम का,
जो तुम्हारे लिए है,
बस तुम्हारे लिए।

