कोई अपना मुझसे बिछड़ा,
आसमान में बना सितारा,
भीड़ में ढूँढू मैं उसको,
था जो मुझे प्राण से प्यारा।

अस्तित्व जिससे था मेरा,
वह तो छोड़ गया मुझको,
रिक्त हुआ हृदय का कोना,
बताओ कैसे भरूँ उसको।

सदा साथ सुख दुःख में हम,
नित्य प्रतिक्षण कहती थी,
निराशा का समुद्र भेंट मिला,
ऐसी तो ना सोची नियती थी।

साँझ सवेरे सुधि में तप कर,
अब जाने क्या मैं कर जाऊँ,
प्रेम उड़न यान में चढ़ कर,
क्या मैं भी नभ में विरल जाऊँ।