तुम आती हो, चली जाती हो,

हर बार व्यग्र कर जाती हो,

मेरे मन के सुँदर मधुवन में,

फूलों सा मधुर स्पर्श दे जाती हो।


मेरे संग ही रहती हो हर क्षण,

है नित्य ह्रदय में तुम्हारा आवास,

शब्द लड़ी में भावों को बिंधकर,

कह देता सब! पर नहीं साहस।


भ्रमित सोचता रह जाता हूँ,

यह प्यार मेरा मैं कहूँ कैसे?

अपने प्रेम की पररभाषा दूँ,

नहीं शब्द वह‌ पास मेरे।


साँझ के दूर सुरज की भांति,

फिर आने को जो जाओगी,

मेरी संगनी सच कहता हूँ,

कह दूँगा, कल जब आओगी।