उजियाली का पावन उत्सव, घर आँगन दीप जले,
रंगोली सुंदर रंगों की, द्वार पुष्प लड़ी झले।।१।।
आनंद ध्वनि गूंजे नभ में, दीप्त घनघोर निशा,
मिष्ठान संग बंटे बधाई, प्रेम हर्षित चहुँ दिशा।।२।।
प्रकाशपर्व के दिवस प्रियवर, सविनीत प्रणाम करूँ,
शुभम्-कामना की प्रार्थना, श्री गणेश ध्यान भरूँ।।३।।
शुभ अमा सर्वजन जीवन में, शुभ्र जोत दान भरे,
मिले सुख-शांति-धन-धान्य वर, माँ पद्मा कल्याण करे।।४।।
