प्रधान मंत्री जी कह गए आजकल आर्थिक मंदी है ,
हमने कहा जी आपके धंधे में तो आजकल बुलंदी है
विपक्ष वाले कह गए हैं, जी आजकल हमारी भी तंगी है,
हमने कहा जी भूल रहे हो शायद, आपका तो बैंक फिरंगी है
प्रधान मंत्री जी कह गए हैं अपना भारत साफ करो ,
हमने कहा जी पहले आप झाड़ू तो अपने साथ करो
नेता जी ने नारा लगाया है, गाय हमारी माता है,
हमने कहा जी क्या आप बछड़े हैं या फिर सांड आपके पिता हैं ?
पुजारी जी ने गुहार लगाई है हमें भी आरक्षण दें,
हमने कहा जी ,
आप कहाँ से पिछड़े हैं ? जी आपकी प्रतिभा तो बिलक्षण है
पंजा छाप वाले कहते हैं कन्हैया का सलाम लाल है,
हमने कहा जी गाँधी नेहरू के नवासे भी तो अब देश के दलाल हैं
सत्ता धारी कहते हैं हमारा कमल तो भगवा है
हमने कहा जी आपकी सियासत में तो आजकल तिरंगा भी अगवा है
JNU से आवाज़ उठी है - भारत तेरे टुकड़ होंगे
हमने कहा जी जब आप लोग भारत को कब जोड़ेंग
प्रधानमंत्री जी कह गए हैं - कालाधन पे काबू लगाएगी नोटबंदी
हमने कहा जी कुछ लोग कहा करते थे - जनसँख्या पर काबू लगाएगी नसबंदी
प्रधानमंत्री जी ने नारा लगाया है "मेक इन इंडिया "
हमने कहा जी जुमलेबाज़ी बंद करो और कुछ काम करो भइया?
~ सौरभ जमशेदपुरी
