वाति सता रही है
मरीचि अग्न लगा रही है
जर्जर है तने
जड़ें उखड़ रही हैं
निश्चल, अचला पर
शीश उठाए, अंबर की ओर टकटकी लगाए
सूखे घास की आस बंधी है उदक से
/अलिका सरसिज
वाति- हवा (मन में चलने वाले विचार)
मरीचि - सूर्य (यादें)
जर्जर - कमज़ोर
तना (शरीर)
जड़े उखड़ (इंतजार की क्षमता)
निश्चल - मजबूती से
अचला - धरती (अपने विश्वास)
शीश - सिर (ईश्वर की ओर)
अंबर - आसमान (ईश्वर)
सूखे घास - प्रेमी/प्रेमिका
उदक - प्रेमिका/प्रेमी
सूखा घास - प्रेमिका
उदक- प्रेमी

