दिल में खुशी हो
लबों पर हंसी, निगाहों में चमक हो
एक सिकन न आए इस माथे पर
तो इन रंग रौगन की जरूरत ही क्यों हो
सूरत को संवारने की जरूरत ही क्यों हो
सादगी भी तो कयामत की अदा होती है यारों...
दिल भी दुखी हो
लब भी सिले हो
निगाहें हो धूमिल
और माथे पर सिकन हो
तब चाहे लब पर लगाओ लाली
और निगाहें कर लो कजरारी
माथे पर हो बिंदी
चेहरा भी कर लो उजल
लटों को भी संवार लो
चलेगा न तेरा जादू
जब तक न दिखेगी चेहरे पर खुशी और सादगी।
~अलिका सरसिज