प्रभावित हो तुमसे -
तुम्हें देखा तो पाया
मन की सबसे प्रिय अभिलाषा हो तुम ,
तुम्हें सोचा तो पाया
मस्तिष्क की अनुपम जिज्ञासा हो तुम ,
तुम्हें बोला तो पाया
इस मौन हृदय की सौम्य भाषा हो तुम ,
तुममें डूबकर पाया
पार निकलने की दिव्य आशा हो तुम ,
सभी आकर्षणों से परे
तुम्हें पढ़ा तो पाया
प्रेम की अनंत परिभाषा हो तुम...
सौम्यनिधि

