हे सत्ता की कुर्सी..
तनिक नियंत्रण रखना.. अपने शहजादों पर ,
ईमान का तिलक लगा देना , उनके इरादों पर ..
क्योंकि..
बड़े ही कोमल भाव हैं जिनके,
फसल अच्छी न हो तो , झल्ला उठते हैं जो महंगी खादों पर..
वही किसान दे आयें हैं वोट..
तुम्हारे नेताओं के मीठे वादों पर..
सौम्या मौर्या 'सौम्यनिधि'
