साथ रहे तो खिलता रहूँ मै , दूर जाए मुरझाऊँ,

झंझावातों मे जग के , क्यूँ बह़कूँ अश्क गव़ाऊँ,

कहना है जो कह़े जग मुझे, मै सदा प्रीत ही निभाऊँ,

जीवन से भी अधिक कीमती, था ऐसा वो यार मेरा,

वो पहला प्यार मेरा।


जग मे सब लोग उसी के है, वो सबको चाहने वाला,

मुझसे न था जुदा मगर, वो सब संग रहने वाला,

चाहे तो हम ख़फा ही क्यू हो, तो पर भी हम साथ ही थे,

पर क्षण भर ओझल होने पर, वो करता था इन्तज़ार मेरा,

वो पहला प्यार मेरा।


बाते तो उसकी फूलो जैसी, हर लहज़े थे खुश्बू जैसे,

यादो के शहर-ए-च़मन मे, एहसास हैं अब भी वैसे,

यादो का किस्सा खुले अगर, तो उसमे मै गुम हो जाऊँ,

बंद आँखो मे यादो के संग, प्रतिबिम्बित होता है यार मेरा,

वो पहला प्यार मेरा।


वो तो था दर्पण मेरा, जिसमे मै रोज निखरता था,

जब न हो वो साथ मेरे, क्षण जीता था क्षण मरता था,

अब तो समय की धारा मे, यारो के रंग-संग बदल गये ,

पर अब भी यादो की आसंदी पर, विराजित है यार मेरा,

वो पहला प्यार मेरा।


-सत्य नारायण तिवारी