मेरी प्यारी प्रियवदन संगिनी,
राज दिलों की दो तुम खोल,
हों न निराश, करो न निराश ,
एक बार कुछ दो तुम बोल ॥
मेरी बातों पर करो गौर ,
खत मे ज़ज्बात पिरोया है ,
हर क्षण वियोग को याद कर ,
कई दफा दिल रोया है ॥
गलती मेरी मै मान लिया ,
अब दिल पर कोई बोझ नहीं ,
मेरे इस लघु जीवन में ,
तुम समान कोई और नहीं ॥
तुम भी रखो अपनी बात ,
मेरे खतों का करो मनन ,
मै ही नहीं सदा गलत ,
अपने क्रोध का करो दमन ॥
अब जो भी हो उत्तर तेरा ,
मुझ को सहर्ष स्वीकार है,
क्या करूँ यारा अब तो,
मुझ को तुमसे ही प्यार है॥
प्यारा सा उत्तर खत लिख,
हृदय-विसाद का अंकुडी खोल ,
हों न निराश करो न निराश ,
एक बार कुछ दो तुम बोल ॥
सत्य नारायण तिवारी

