जीवन का सत्य यही है,
कि लम्बे अरसे तक कोई साथ नहीं है,
लोग दुनिया में मुसाफिर बन कर आते हैं,
फिर अनकहे ढंग से,
जीवन यात्रा में अकेले छोड़ जाते हैं|
जीवन यात्रा में न जाने कितने बाग लगे
फिर उस यात्रा के शूनशान पथो पर अकेला ही छोड़ चले।
हमें पता है वो लौट के न आएंगे,
स्वर्ग से देखेंगे हमें और मुस्कुरायेंगे,
खुशबू अपने किरदार में जब वो हमें पाएंगे,
महक उठेगी भीगी पलकें भी, जब यादों में हम फिर मिल जायेंगें।
Satya Tiwari

