तुमसे रूठ भी जाऊँ, तो फिर खुद को मनाऊं,
 इतना प्यार है मुझे....
 बिना तुमको बताएँ , तन्हा इश्क निभाऊं,   
 इतना प्यार है मुझे.....
 तू ख़फा न हो जाएँ, सो मै प्यार न जताऊं,
 इतना प्यार है मुझे....

कई दफ़ा तुमसे मिलने पर,
प्यार भरी बातें करने पर,
मै कुछ बोल न पाऊँ,
इतना प्यार है मुझे.....

ख़्वाबों मे जब तुमको पाऊँ,
नींद खुले, सब गायब होने पर,
फिर से मै तब सोना चाहूँ,
इतना प्यार है मुझे.....


कितना प्यार है मुझे,
क्यू मै सबको बताऊँ,
इतना प्यार है मुझे.....


- सत्य नारायण तिवारी